Kushinagar news:विद्यालय परिसर में हुआ पौधारोपण एवम् सफाई का संयुक्त कार्यक्रम

रिपोर्ट: मसरूर रिजवी
कुशीनगर के नौरंगिया ब्लॉक अंतर्गत देवतहां बाली स्थित स्व० त्रियुगीनारायण दामोदर नाथ इंटर कालेज बाली में विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण तथा भू -जल सप्ताह जागरूकता के अंतर्गत बड़ी संख्या में पौधारोपण एवम् सफाई का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लगभग पांच सौ से भी ज्यादा विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य राघवेंद्र पाठक द्वारा वृक्षों के हमारे जन जीवन में उपयोगिता एवम् भूगर्भ जल स्रोतों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राघवेंद्र पाठक ने बताया कि एक वृक्ष एक पुत्र के समान होता है, आज लगाया गया एक पौधा कल के लिए बहुत लाभदायक होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधक रविंद्र कुमार त्रिपाठी ने कार्यक्रम में आगे बच्चों को पौधों के संरक्षण हेतु शपथ भी दिलाई गई। इसके संदेशों को दूसरों तक पहुंचाने के लिए सभी काे प्रेरित भी किया। प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है तथा वृक्षों से हमारे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण प्राणदायिनी वायु मिलती है।
वृक्ष लगाने का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। वृक्ष वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हानिकारक गैसों को न केवल अवशोषित करते हैं बल्कि जल प्रदूषण को भी नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और हम सभी को पौधों के संरक्षण हेतु सतत् वैज्ञानिक प्रयास करना चाहिए। हमें खाली पड़ी जमीनों पर पौध रोपण करते हुए रोपित पौधों के संरक्षण पर ध्यान भी देना चाहिए। क्योंकि वृक्ष वर्षा जल संचयन में सहायक हैं। जितना संभव हो सके, उतनी पानी की भी बचत करनी चाहिए। विद्यालय के प्रबंधक श्री त्रिपाठी ने पौधरोपण तथा पौधों के संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें पौधों का संरक्षण भी करना चाहिए। हम सभी को एक जिम्मेदार नागरिक का दायित्व निभाते हुए वृक्षों के संरक्षण में महती भूमिका निभानी चाहिए।कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के उप प्रधानाचार्य महंथी ने कहा कि वृक्षों के संरक्षण हेतु हमें सतत वैज्ञानिक प्रयास करते हुए वृक्ष तथा जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। उक्त अवसर पर स्कूली बच्चों के द्वारा पौधरोपण तथा भू जल संरक्षण संकल्प व जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राघवेंद्र पाठक, प्रबंधक रविंद्र कुमार त्रिपाठी,उप प्रधानाचार्य महंथी एवम् शिक्षक प्रवीण पांडेय,महेन्द्र प्रजापति,गोपाल सिंह,अनिकेत पाण्डेय,उमेश कुमार, अमरपाल, सुधीर,बाँके,पंकज,नीलेश ,मनोहर,राहुल,रेनू, अंजू,सृष्टी, वंदना आदि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button