Azamgarh:युवा समाजसेवी आशीष सिंह व तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे ने बाढ़ प्रभावितों को बांटा बाढ़ राहत पैकेट,
Young social worker Ashish Singh and Tehsildar Sagdi Vivekanand Dubey distributed flood relief packets to the flood affected people,

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों में बाढ़ राहत पैकेट का वितरण किया गया।
बाढ़ राहत पैकेट वितरण में युवा समाजसेवी आशीष सिंह, तहसीलदार सगड़ी विवेकानंद दुबे, पलटन यादव, ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति, मानसिंह ,धर्मेंद्र यादव, समाजसेवी पंकज सिंह, विनोद साहनी आदि उपस्थित रहे। देवरा खास राजा और साहडीह गांव के280 से 300 लोगों में बाढ़ राहत पैकेट वितरण किया गया।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ विगत एक माह से ग्रामीणों को परेशान कर रखी है ।लोगों के घरों में पानी घुस गया था ।इसको देखते हुए युवा समाज सेवी आशीष सिंह ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय से वार्ता किया, क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाधिकारी आजमगढ़ को बताया और कहा कि सगड़ी में जो भी प्रभावित बाढ़ पीड़ित हैं उन्हें तत्काल राहत पहुंचाने का काम किया जाए, जिस पर तहसील प्रशासन ने स्थानीय लेखपाल और राजस्व निरीक्षक लगाकर प्रभावित परिवार को चिन्हित कराया और विगत चार दिनो से बढ़ राहत पैकेट का वितरण कराया जा रहा है। इस कार्य से क्षेत्र के लोगों ने काफी सराहना की है।



