Azamgarh:अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की बैठक संपन्न
अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की बैठक संपन्न

रिपोर्टर रोशन लाल
आजमगढ़ जिला के बलरामपुर स्थित
बाबा पंचमुखी महादेव मंदिर के प्रांगण में अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी संगम भारत की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आजमगढ़ जिले की कलाकारों द्वारा सामूहिक रूप से निर्णय लिया गया कि सभी कलाकार अपने पारंपरिक वेशभूषा में व विलुप्त होती परंपराओं को जिंदा करते हुए अपनी-अपनी लोक विधा के साथ अपनी प्रस्तुति देंगे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी लोगों ने अपने विचारों को रखा कि किस तरह से कार्यक्रम को सफल बनाया जाएगा। इस बैठक में अरविंद शर्मा मधुकर रवि पांडे राजेश रंजन राजेश मिश्रा हरिहरपुर केपी सावला हरीकेश यादव संदीप सिंह वीर पांडे हरकेश अंजना स्नेह लता सोनू जायसवाल रमेश सिंह मोहम्मद करीम आजाद और रोशन लाल संचालक सहित तमाम कलाकार मौजूद रहे।



