Mau news;सर्वोदय पीजी कॉलेज में निकली तिरंगा यात्रा , क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दम
Mau news; Tiranga Yatra took place in Sarvodaya PG College, students showed their strength in the quiz competition.

संवाददाता
घोसी।मऊ। शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या के निर्देशानुसार स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया। महाविद्यालय में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में आम्बिका दत्त पाण्डेय, दिव्यांशु राय, अंकित मौर्य, शिवेश मौर्य, कृष गुप्ता, अंजलि समेत अन्य प्रतिभागियों ने स्वतंत्रता आंदोलन, देश के स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े सवालों के जवाब देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रीयसेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्रकुमार पाण्डेय के निर्देशन में महाविद्यालय परिसर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर एनएसएस छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। यात्रा में सुप्रिया सिंह, बीनू चौहान, अनीता चौहान, शिवांगी, कशिश, कुनाल मौर्य, सचिदानंद सिंह, अजय, रितेश, निशांत सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ. विवेक यादव, डॉ. नवनीत उपाध्याय, डॉ. संजय राय, नितिल कुमार श्रीवास्तव, अजय मिश्र, चंदन कुमार मिश्र, अमरनाथ जायसवाल, ज्ञान प्रकाश पाण्डेय, राहुल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया।



