कोतवाली की महिला पुलिस ने छात्राओ को किया जागरूक। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ।

घोसी। मऊ।घोसीनगर के क़स्बा खास स्थित सन ब्राइट पब्लिक स्कूल के परिसर में प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह के निर्देश पर मंगलवार को घोसी कोतवाली की महिला पुलिस एस आई के नेतृत्व मे ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं के साथ ही महिला अध्यापिकाओं के बीच पहुंच कर उनको आत्मरक्षा के तरीकों को बताते हुए महिला हेल्पलाइन आदि की जानकारियां देकर उनको जागरुक किया। साथ ही युवाओं, युवतियों को 18 वर्ष पूरा कर चुके मतदाता बनने के साथ ही दूसरो को भी मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने को कहा। साथ ही मतदान करने की बात कही।छात्राओ ने शिकायत किया कि विद्यालय आते जाते समय एक युवक द्वारा फब्तियां की जाती है। जिसको लेकर उचित कार्यवाई का आश्वासन दिया गया।

उपनिरीक्षक रिचा सोनी , आरक्षी दीक्षा सिंह एवं आकांक्षा सिंह की टीम सन ब्राइट पब्लिक स्कूल घोसी पहुंच कर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं को जागरूक करते हुए कहा कि साहस और आत्मबल से हर समस्या का समाधान हो सकता है ।स्कूल या बाजार जाते समय सजग रहें।उनको पुलिस की सहायता से पकड़वाने में सहयोग करे।इस लिए कोई भी समस्या हो आत्मबल को बनाये रखे।डट कर मुकाबला कर।शोहदों से घबराए नही उनको अपने साहस से भागने पर मजबूर करें। शोर मचा कर लोगो को अपने तरफ आकर्षित करे। एसआइ रिचा सोनी ने आते जाते समय होने वाली समस्याओं के विषय में जानकारी लेने के साथ उनको गुड एवं बैंड टच समस्या से निपटने की गुर बताया।साथ ही महिला हेल्पलाइन 1090,1930 के साथ 1076 ,साइबर क्राइम के विषय में जानकारी देते हुए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई टिप्स दिए।आप सभी विद्यालय आते समय या घर से बाहर रहने पर कोई छेड़छाड़ या अभद्र व्यवहार करता है तो घबड़ाये नही। उसके कार्यव्यवहार का विरोध करे। 1090 आदि पर तुरंत सूचना देने के साथ लोकेशन बता दें। दीक्षा सिंह एवं आकांक्षा सिंह ने कहा कि हिम्मत न खोए ,यह आप सभी का अच्छा हथियार है।आत्मबल के साथ समस्या का मुकाबला कर।शोर मचाने के साथ आसपास के लोगोका ध्यान अपने तरफ खिंचे।पुलिस के आने पर सम्बंधित आरोपी को गिरफ्तार कराने में सहयोग करे।घोसी पुलिस आप के साथ है।इस अवसर पर उपनिरीक्षक रिचा सोनी, महिमा ,शाजिया, साजिदा, सीमा ,मरियम, आकांक्षा ,नम्रता, प्रियंका, गुलअफ्शा,जूही,निष्ठा,मानवी,अनुष्का,शिवन्या आदि उपस्थित रहे।फोटो

Related Articles

Back to top button