भाजपा ने कैंप लगाकर लोगों को बनाया सदस्य। 

 

जिला संवाददाता ,देवरिया।

 

बरहज/देवरिया। बरहज देहात मंडल क्षेत्र के कपरवार गांधी चौक पर जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन के नेतृत्व में सदस्यता अभियान 2024 के अंतर्गत भाजपा पदाधिकारीयों के द्वारा कैंप लगाकर क्षेत्र के लोगों एवं दुकानदारों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के द्वारा क्षेत्र वासियों एवं दुकानदारों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे तमाम योजनाओं के बारे में बताया गया एवं लोगों को जागरूक किया गया साथ ही साथ मुख्य अतिथि के द्वारा भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को यह अभी बताया गया कि वर्तमान में चल रहे सदस्यता अभियान 2024 के तहत प्रत्येक पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को कम से कम 100 सदस्य बनाने हैं। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह,ब्लॉक प्रमुख प्र. निखिल सिंह राजा,जिला कार्य समिति सदस्य शत्रुघ्न सिंह विशेन,राम जोखन निषाद,डॉ अजीत सिंह,सर्वेश पांडे,दिवाकर,विश्राम मणि,गौतम सिंह,सोनू तिवारी,जयशंकर तिवारी,सत्य प्रकाश मिश्रा,दिनेश यादव,गोलू,उमेश,सोहन मद्धेशिया,आफताब आदि तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button