नगर पंचायत घोसी के अधिशासी अधिकारी द्वारा जूनियर हाईस्कूल मे स्वछता क्लब किया गठन। 

 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी। मऊ। स्थानीय नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाई स्कूल घोसी के कक्षा छः से आठ तक के विद्यार्थियों का स्वच्छता ही सेTV TVवा कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले स्वच्छ सारथी क्लब के लिए आदर्श नगर पंचायत घोसी के अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने वृहस्पतिवार को चयन कर स्वच्छता अभियान को तेज किया।

अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार ने वृहस्पतिवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाई के परिसर में पहुंचकर प्रधानाचार्य संजय कुमार की उपस्थिति में विद्यार्थियों को सम्बोधित कर स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए दूसरों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया।उन्होंने कहाकि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 17 सितम्बर से दो अक्टूबर 2024तक स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम मनाया जायेगा।जिसके तहत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जायेगा।ताकि लोग तमाम बीमारियों से निजात पा सकें।इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी अनिल कुमार, प्रधानाचार्य संजय कुमार, अरशद ,राकेश पाण्डेय,विमलेश कुमार,अनिल कुमार,उमेश कुमार,रामाकांत चौहान आदि उपस्थित रहे। फोटो

Related Articles

Back to top button