देवरिया महायोजना-2031 को शासन से मिली स्वीकृति
एनआईसी की वेबसाइट या कार्यालय के माध्यम से कर सकते हैं अवलोकन।

जिला संवाददाता, देवरिया ।
देवरिया ,जिलाधिकारी/अध्यक्ष नियंत्रक प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र देवरिया श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया है कि जीआईएस आधारित पुनरीक्षित देवरिया महायोजना-2031 की स्वीकृति शासन द्वारा उ०प्र० (निर्माण कार्य विनियमन) अधिनियम 1958 की धारा 5 क के प्राविधानों के अन्तर्गत शासनादेश दिनांक 22 जुलाई 2024 द्वारा प्रदान कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश (निर्माण कार्य विनियमन) निर्देश 1960 के निर्देश सं० 10 (ख) (7) के प्राविधानों अधीन जनसामान्य को उन्होंने सूचित किया है कि कार्यालय नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र देवरिया के डिसप्ले बोर्ड पर (कार्यालय अवधि में) तथा देवरिया एनआईसी की वेबसाइट पर स्वीकृत पुनरीक्षित देवरिया महायोजना-2031 का अवलोकन किया जा सकता है।



