Azamgarh:मृतक पीआरडी जवान के पत्नी व बच्चों की मददगार बनी पुलिस, दिया आर्थिक सहयोग

मृतक पीआरडी जवान के पत्नी व बच्चों की मददगार बनी पुलिस, दिया आर्थिक सहयोग

सुमित उपाध्याय

अहरौला आजमगढ़

मृत पीआरडी जवान के आर्थिक सहयोग को अहरौला थाने के लोग मृत की विधवा शीला देवी व बच्चों के भविष्य को देखते हुए शनिवार को शीला देवी को आर्थिक सहायता दी गई।थानाध्यक्ष मनीष पाल ने अपने हाथों से सहयोग राशि का लिफाफा मृतक के पिता देवराज की मौजूदगी में शीला देवी को प्रदान किया। थानाध्यक्ष मनीष पाल ने मृतक के पुत्र प्रीतम को हौसला दिया कि पढ़ाई लिखाई में अगर कहीं कोई समस्या हो तो हमसे बात करना। बताते चलें दमदीयवना गांव निवासी विजय कुमार यादव 35 पुत्र देवराज पीआरडी में सेवा रत थे बीते 26 अगस्त को ड्यूटी के दौरान शाम को अचानक अस्वस्थ होने पर आनन-फानन में परिजन इलाज के लिए फूलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया रात में परिजन पीआरडी जवान विजय कुमार को लेकर लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां 28 अगस्त को दोपहर में मौत हो गई मृतक पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर था दो पुत्र एक पुत्रीका पिता था मौत से बच्चों का भविष्य खराब न होने पाएं थाना के स्टाफ ने मानवता पेश करते हुए आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मौके पर थानाध्यक्ष मनीष पाल, आशुतोष त्रिपाठी, हे.विजय यादव, चालक राजेश वर्मा, आरक्षी बंदना, अंजलि आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button