Azamgarh:गम्भीरपुर पुलिस ने चोरी हुई पिकअप किया बरामद
गम्भीरपुर पुलिस ने चोरी हुई पिकअप किया बरामद

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 04.9.2024 वादी मुन्नालाल मौर्य पुत्र विहारीलाल मौर्य ग्राम पहाड़ी पोस्ट बरकछा थाना देहात कोतवाली जनपद मिर्जापुर ने थाना गम्भीरपुर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 03/09/2024 समय 16.30 बजे नन्द ढाबा के पास पेट्रोल टंकी पर अपनी गाड़ी पिकअप न0 UP 63 BT 3976 खड़ी करके शौच के लिए जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पिकअप को चोरी कर ली गयी के सम्बध में थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 336/2024 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
आज दिनांक 16.9.2024 को उ0नि0 वीरेन्द्र बहादुर सिंह मय हमराह को सूचना मिली कि जो पिकअप चोरी हुई थी उसी गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट UP63BT3976 के स्थान पर UP50BT3976 अंकित कर फैसल पुत्र जुम्मन व करिया पुत्र भग्गल निवासीगण गौरी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ पशु तस्करी का काम कर रहे हैं और विषहम गांव की ओर से मेहनगर जाने वाले हैं, यदि जल्दी किया जाए तो चोरी की पिकअप बरामद हो सकती है तथा चोर गिरफ्तार हो सकते है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची, गाड़ी के पास आने पर उसको रोकवाया गया तो पुलिस को सामने देख गाड़ी चालक फैसल पुत्र जुम्मन व उसके साथ बैठा करिया पुत्र भग्गल निवासीगण गौरी थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ गाड़ी को विषहम तिराहे के पास छोड़कर भाग गये। उक्त वाहन थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 336/2024 धारा 303(2) BNS से सम्बंधित होने के कारण उक्त वाहन को समय करीब 20.15 बजे कब्जा पुलिस में लेकर मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त फैसल पुत्र जुम्मन व करिया पुत्र भग्गल निवासीगण गौरी थाना गम्भीरपुर जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा बरामदगी व फर्जी नम्बर प्लेट लगाने के आधार पर धारा 317(2)/318(4)/336(3)/338 BNS की बढ़ोत्तरी की गयी।



