अपराध पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति, जाति ढूंढना सपा का काम: भूपेंद्र चौधरी
Zero tolerance on crime is our policy, finding out the caste is the work of SP: Bhupendra Chaudhary

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अपराध पर जीरो टॉलरेंस हमारी नीति, जाति ढूंढना सपा का काम है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में सपा और कांग्रेस को जमकर घेरा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के यूपी में अब एसटीफ को ‘स्पेशल ठाकुर फोर्स’ वाले बयान पर कहा कि सपा का काम अपराधियों की जाति ढूंढना है। जबकि योगी सरकार अपराधियों के खिलाफ अपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।उन्होंने कहा कि आज संविधान की बात हो रही है, नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के रूप में आज भारत को सबसे सशक्त संविधान रक्षक मिला है। जिन्होंने बाबा साहेब की स्मृतियों को सहेजने के लिए पांच तीर्थों का निर्माण किया। संविधान को माथे पर लगाकर ही उनकी सरकार ने तीसरा कार्यकाल शुरू किया। पुरानी संसद को संविधान सदन नाम देने का काम भी मोदी जी द्वारा किया गया।चौधरी ने कहा कि विपक्ष के विभेदकारी और संविधान विरोधी नैरेटिव को देश की जनता ने नकार दिया है, इमरजेंसी लगाकर संविधान को सूली पर टांगने वाली कांग्रेस और इंडी अलायंस का झूठ जनता जान चुकी है, उसे पीएम मोदी और उनके कामों पर भरोसा है।भाजपा के प्रदेश प्रमुख ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन पूरा भारत मना रहा है। पीएम मोदी देश के इतिहास में पहले ऐसे ग़ैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्हें जनता ने लगातार तीसरी बार देश की बागडोर सौंपी है।उन्होंने कहा कि यह इसलिए भी संभव हुआ है कि पीएम मोदी के नाम का दूसरा पर्याय भरोसा बन गया है। देशवासियों को उनकी नीतियों और कार्यों पर विश्वास है। उनके वादे उनकी गारंटी हैं, वे जो कहते हैं उसे पूरा करके दिखाते भी हैं।भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वे भारत के इकलौते ऐसे नेता हैं जो पिछले 22 वर्षों से लगातार जनसेवा और जन सरोकारों से जुड़े हुए हैं। 12 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में गुजरात को उन्होंने न केवल वाइब्रेंट बनाया, बल्कि उसे भारत की दूसरी आर्थिक राजधानी के रूप में भी विकसित किया था। अपने तीसरे कार्यकाल के 100 दिन में मोदी सरकार ने 15 लाख करोड़ की योजनाएं शुरू की, टैक्स राहत दी और किसानों के खाते में 3 लाख करोड़ रुपए पहुंचाने का काम किया है।चौधरी ने कहा 10 वर्षों में मोदी सरकार ने गरीबी दूर करने के लिए योजनाओं का बास्केट देने का काम किया है। जिससे 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। यह हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि है,उन्होंने कहा कि बीते 100 दिन के कार्यकाल में युवाओं के लिए 2 लाख करोड़ रुपए के पीएम पैकेज की घोषणा की गई है। 5 साल में 4 करोड़ 10 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा। 1 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप के मौके, भत्ते और एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। केंद्र सरकार ने कई हजार नियुक्तियों का ऐलान किया है.

