Azamgarh:स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज के डॉ. बिलाल अहमद दिया एनीमिया पर विस्तार व्याख्यान
स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज के डॉ. बिलाल अहमद दिया एनीमिया पर विस्तार व्याख्यान

रिपोर्टर रोशन लाल
प्रयागराज: स्टेट यूनानी मेडिकल कॉलेज, प्रयागराज के प्रसिद्ध एसोसिएट प्रोफेसर, डॉ. बिलाल अहमद ने आज 20 सितंबर 2024 को “आयुष के ज़रिए एनीमिया (खून की कमी) का इलाज” विषय पर एक ऑनलाइन विस्तार व्याख्यान प्रस्तुत किया। यह व्याख्यान “पोषण माह” अभियान के तहत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य पोषण की कमी और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को उजागर करना है, खासकर युवा महिलाओं और लड़कियों की बेहतर सेहत के प्रति जागरूकता प्रदान करना।
कॉलेज के प्रिंसिपल, डॉ. वसीम अहमद ने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. बिलाल अहमद का यह शैक्षणिक और शोधपरक व्याख्यान न केवल कॉलेज स्तर पर बल्कि यूनानी चिकित्सा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे यूनानी चिकित्सा की उपयोगिता को और अधिक उजागर करने में मदद मिलेगी और इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति के महत्व को नए सिरे से स्वीकार किया जाएगा।
यह महत्वपूर्ण व्याख्यान “सुपोषित किशोरी, सशक्त नारी” विषय के तहत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य लड़कियों और महिलाओं को पोषण की कमी से बचाकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करना है। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई स्थित रीजनल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन के तहत हुआ, जो कि सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन यूनानी मेडिसिन का एक प्रतिष्ठित संस्थान है।



