Azamgarh:किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, किशोरी बरामद
किशोरी को भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, किशोरी बरामद

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 26.12.2023 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर तहरीर दिया गया कि वादिनी की पुत्री घर से गोसाई बाजार समान लेने गयी थी जिसे अभियुक्त मुकेश पुत्र कलिन्द्र बहला फुसलाकर भगा ले गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 420/23 धारा 363, 366 भा.द.वि. पंजीकृत किया गया ।
आज दिनांक 20.09.2024 को उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त मुकेश पुत्र कलीन्दर निवासी चिलबिली दान चिलबिली थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 24 वर्ष को भैसाड़ पुल से समय करीब 11:30 बजे गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।



