कुर्ला एल विभाग महानगरपालिका के भ्रष्ट कार्यभार के विरोध मे जन आक्रोश मोर्चा सफल- आरिफ (नसीम) खान

रिपोर्ट:मुंबई/अजय उपाध्याय
आज दिनांक ५ अगस्त २०२३ दिन शनिवार को राष्ट्रीय काँग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री व कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र राज्य मो.आरिफ (नसीम )खान के नेतृत्व मे एल विभाग महानगर पालिका के भ्रष्ट अधिकारियो के भ्रष्ट कार्यभार के चलते जनअक्रोश मोर्चा का आयोजन किया गया था उनका कहना है कि मनपा मे व्यापक भ्रष्टाचार के कारण, वर्षों से मुंबई कुर्ला में रहने वाले और सभी प्रकार के महानगरपालिका के करों का भुगतान करने वाले बुनियादी नागरिक सुविधाओं से वंचित हैं। जनता की नागरिक समस्याओं और के भ्रष्टाचार के खिलाफ पूर्व मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मो आरिफ (नसीम)खान पहले से ही आवाज उठा रहे थे।
उन्होने मोर्चे में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि एल विभाग मनपा की सीमा के अंदर चांदीवली, कालिना और कुर्ला विधानसभा क्षेत्रों में जगह-जगह समस्याओं का अंबार लगा हुआ है और मनपा के भ्रष्ट अधिकारी इन सब पर ध्यान नहीं दे रहे हैं. और नवनियुक्त सह- आयुक्त धनाजी हेर्लेकर जो वर्तमान में प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे हैं,वह भ्रष्ट अधिकारियो पर अंकुश लगाने मे नाकाम साबित हो रहे है उनका मुद्दा था की कुर्ला अंधेरी सड़क चौड़ीकरण, मनपा एल विभाग के सीमा में काज़ुपाड़ा पाइप लाइन सड़क चौड़ीकरण
इसी तरह की परियोजनाएं अभी तक पूरी नहीं हुई हैं। बिल्डर और महानगरपालिका की मिलीभगत से कसाईवाड़ा कुरेश नगर से नेहरू नगर तक का रास्ता बंद कर दिया गया है। जागृति नगर से कसाई वाडा कब्रिस्तान तक का रास्ता भी बंद कर दिया गया है.और भारत कोल कंपाउंड कमानी कुर्ला के भ्रष्ट अधिकारियो की मिलीभगत से स्थानीय कर्मियों को बेरोजगार करने की साजिश, हो रही है मनपा एल विभाग द्वारा अनेको हो रहे अनियमित कार्य, विभिन्न प्रभागो में पानी की कमी, सड़कें, नालियां, कूड़ा-कचरा, का अंबार लगा हुआ है मनपा के स्कूल, अस्पताल की अनेको समस्याएं है
क्योंकि पिछले दो वर्षों से कोई नगरसेवक नहीं है।
उन्होने अस्पताल में उत्पन्न होने वाली समस्याओं, महानगर पालिका के विभिन्न पार्कों में अपर्याप्त नागरिक सुविधाओं, गोद ली गई बस्तियों के माध्यम से होने वाले भ्रष्टाचार, सड़क पर गड्ढे, और महानगरपालिका से संबंधित कई अन्य समस्याओं के बारे में बार-बार शिकायत की थी उनके शिकायत करने के बाद भी, किसी भी शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया उसके बाद नसीम खान ने अधिकारियों से चर्चा करते हुए उनके सामने नहीं हुए कार्यों का सारांश भी प्रस्तुत किया और महानगर पालिका के विकास फंड में हो रहे भ्रष्टाचार को रोकने के लिए विकास फंड खर्च करते समय एक सतर्कता समिति गठन करने की मांग की सह- आयुक्त धनाजी हेर्लेकर ने नसीम खान को आश्वासन दिया है कि सभी कार्य और समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा।जन आक्रोश मोर्चे मे जिला अध्यक्ष जगदीश अमीन, मुंबई महिला अध्यक्ष अनीशा बागुल, मुंबई सेवादल अध्यक्ष सतीश मनचंदा, महाराष्ट्र कांग्रेस प्रवक्ता भरत सिंह, मुंबई कांग्रेस उपाध्यक्ष शरीफ खान, महासचिव प्रभाकर जावकर, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अरशद आजमी, सुभाष भालेराव, पूर्व नगरसेवक शरद पवार, अशरफ आज़मी, सविता पवार, दिलशाद आज़मी, मसूद अंसारी, महिला जिला अध्यक्ष प्रियतमा सावंत, उत्तर भारतीय जिला अध्यक्ष भरत सिंह, विमलेश दुबे महिला तालुका अध्यक्ष माया खोत, क्षेत्रीय प्रतिनिधि गणेश चव्हाण, मो गौस शेख, अनिल चौरसिया, वजीर मुल्ला रफिक इद्रीशी आदि पदाधिकारी हजारों की संख्या में व स्थानीय लोग मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button