Azamgarh:दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

दिनांक 24.09.2024 को वादिनी मुकदमा ने थाना बिलरियागंज पर लिखित तहरीर दी कि वादिनी के देवर द्वारा वादिनी/पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया व ससुराल के लोगों द्वारा सहयोग करना तथा ससुराल के लोगों द्वारा मारपीट की गयी, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 329/24 धारा 85, 115(2), 352, 351(2), 64 बीएनएस बनाम (1)पति अभिनव राय (2). देवर अभ्यूदय राय पुत्रगण अरुण राय (3).ससुर अरुण राय पुत्र स्व0 सुरेश राय (4).सास संध्या राय पत्नी अरुण राय (5).ननद प्रगति राय पुत्री अरुण राय निवासीगण बोझिया थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ पंजीकृत किया गया था ।जि समे नामित अभियुक्त अभ्युदय उपरोक्त को आज दिनांक 28.09.2024 को गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 28.09.2024 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अभ्यूदय राय पुत्र अरूण राय नि0 बोझिया थाना बिलरियागंज, जनपद आजमगढ़ के अभियुक्त के घर ग्राम बोझिया से समय करीब 12.45 बजे हिरासत पुलिस लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Back to top button