Azamgarh :शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 29.09.2024 को पीड़िता उम्र लगभग 22 वर्ष द्वारा अभियुक्त शाकिब नईम पुत्र शौकत अली निवासी नेवादा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ द्वारा शादी का झांसा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाया गया एवं शादी करने से इनकार करना तथा पीड़िता द्वारा पूछने पर अभियुक्त साकिब के मामा नबी अहमद व नबी अहमद के भाई व अन्य दो महिलाओं द्वारा मिलकर मार पीट कर भगा दिया गया, के सम्बन्ध मे थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 388/2024 धारा 69/115(2)/351(2) भा0न्याय0सं0 पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 संजय कुमार सिंह द्वारा की जा रही है
दिनांक- 01.10.2024 को उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त शाकिब नईम पुत्र शौकत अली निवासी नेवादा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ को उसके घर ग्राम नेवादा से समय करीब 10.55 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया। नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।



