Azamgarh :छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक करें

छात्रवृत्ति ऑनलाइन आवेदन 31 अक्टूबर तक करें

 

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया है कि PM YASASVI Top Class School Education in School for OBC, EBC, & DNTs योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 31 अक्टूबर 2024 तक बढ़ाई गई है। इस योजनान्तर्गत कक्षा 9 एवं 11 में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने की व्यवस्था है। इसमें छात्र के अभिभावक की वार्शिक आय रू0 2,50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। छात्रों का चयन नेषनल टेस्टिंग एजेन्सी (ए0टी0ए0) द्वारा आयोजित परीक्षा में मेरिट के आधार पर होता है।
उक्त योजनान्तर्गत जनपद के छात्रों/विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि आवेदन पत्र 31 अक्टूबर 2024 तक भरते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

 

Related Articles

Back to top button