Azamgarh :दशहरा दीपावली त्योहार के मद्देनजर बरदह थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च
दशहरा दीपावली त्योहार के मद्देनजर बरदह थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ किया फ्लैग मार्च

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
आगामी त्यौहारों दशहरा व दीपावली को देखते हुए ठेकमा बाजार में बरदह थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया फ्लैग मार्च का मकसद लोगों के अंदर से भय निकालकर भय मुक्त होकर होते हुए त्यौहार को शांति व सौहार्दपूर्ण मनाई जाए l फ्लैग मार्च बउआ पार रामनगर ठेकमा बाजार भीरा बाजार अन्य स्थानों से निकला जिसका नेतृत्व राकेश कुमार सिंह पुलिस ने संयुक्त रूप से किया फ्लैग मार्च में महिला कांस्टेबल भी उपस्थित रही l पुलिस के फ्लैग मार्च से उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों में भय का माहौल कायम हो गया है और लहरिया कट बाइक चलाने वाले युवकों में भी दहशत बना है l थाना प्रभारी राकेशकुमार ने पूजा समिति के सदस्यों से गाइडलाइन का पालन करने की नसीहत दी और कहा कि पूजा विसर्जन के दौरान डीजे हल्की आवाज में बजना चाहिए l प्रभारी ने कहा मेला में उपद्रव मचाने वाले असामाजिक तत्वों और शरारती तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी उन्होंने कहा कि मेला के दौरान महिला व पुरुष जवान मुस्तैद किए जाएंगे l उन्होंने कहा कि यदि आप लोगों को किसी पर शक हो तो हमें तुरंत बताएं उसके साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी



