Azamgarh :शासन द्वारा जिले में चयनित देवी मंदिरों में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा कार्यक्रम

शासन द्वारा जिले में चयनित देवी मंदिरों में स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा कार्यक्रम

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
उ0प्र0 शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में एवं जिलाधिकारी महोदय के आदेशानुसार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान “मिशन शक्ति” के दृष्टिगत शारदीय नवरात्र के अवसर पर अष्टमी एवं श्रीरामनवमी के दिन जनपद में चयनित देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों में स्थानीय लोक कलाकारों/भजन मण्डलियों/कीर्तन मण्डलियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त के दृष्टिगत सूचना एवं संस्कृति विभाग के समन्वय से आज अष्टमी के अवसर पर भंवरनाथ मंदिर आजमगढ़, माता पूर्वी धाम, आहोपट्टी, आजमगढ़, दक्षिणमुखी देवी (काली) मंदिर, चौक आजमगढ़, भैरवबाबा मंदिर, महराजगंज, दुर्गा मंदिर, रैदोपुर, न0पा0 प0 आजमगढ़, शिव शक्ति मंदिर, हीरापट्टी, आजमगढ़, मां पाल्मेश्वरी देवी धाम, वि0ख0 पल्हना, तहसील लालगंज, आजमगढ़, शीतला माता मंदिर, निजामाबाद, दुर्गा मंदिर, चण्डेश्वर, आजमगढ़, श्री सिद्धेश्वरी मॉ मंदिर, सिधौना, देवगांव, आजमगढ़, दुर्गा मॉ मंदिर, ताड़ी चक्रपानपुर, आजमगढ़, हनुमानगढ़ी (देवी मंदिर) सोनौरा जमुआरी, ब्लाक हैरया, आजमगढ़, काली देवी मंदिर, धनछुला, अजमतगढ़, आजमगढ़, बुढ़िया माता मंदिर (शक्तिपीठ), जगदीशपुर, फूलपुर, आजमगढ़, घाट बाबा शिव राधे कृष्ण मंदिर (देवी मंदिर) करीमपुर, विदावनपुर, तोवां, मिर्जापुर आजमगढ़, दुर्गा मंदिर, शाहगढ़, आजमगढ़, देवी मंदिर, ग्रामसभा दरौरा, देवखरी, पल्हनी आजमगढ़, पंचदेव मंदिर (देवी मंदिर) कप्तानगंज, आजमगढ़, दुर्गा मंदिर, ग्राम खराती, ब्लाक मोहम्मदपुर, आजमगढ़, शीतला माता मंदिर, हरिहरपुर, आजमगढ़ आदि देवी मन्दिरों/शक्तिपीठों पर संस्कृति विभाग में पंजीकृत कलाकारों/भजन-कीर्तन मण्डलियों के द्वारा सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों व जन सामान्य को इससे जोड़ते हुए अखण्ड रामायण पाठ/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा मिशन शक्ति से सम्बंधित भेजी गई फोल्डर एवं पंप्लेट का वितरण किया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button