Azamgarh :अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
अवैध तमंचा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनाँक 13.10.24 को व0उ0नि0 रमेश कुमार मय हमराह थाना कंधरापुर आजमगढ़ द्वारा अभियुक्त विवेक गुप्ता पुत्र शिवशंकर गुप्ता निवासी ग्राम जानकीपुर थाना तहबपुर जनपद आजमगढ उम्र 23 वर्ष को चन्द्रमा ऋषि आश्रम की तरफ मुडने वाले रोड के पास से समय करीब 00.40 बजे अवैध देशी तमंचा, कारतूस व 4850/- रूपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 289/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।



