Azamgarh :गैर इरादतन हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गैर इरादतन हत्या में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 12/10/2024 को वादी मुकदमा प्रवीण चौहान पुत्र स्व0 रामउजागिर चौहान ग्राम आलमपुर थाना अहरौला आजमगढ़ द्वारा थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 10.10.2024 को समय करीब 18.00 बजे अभियुक्त इन्द्रजीत चौहान पुत्र स्व0 अछैवर चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला आजमगढ उम्र करीब 48 वर्ष द्वारा वादी की मां निन्हा देवी के सिर में हथौडा मार दिया जिससे इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 438/2024 धारा- 105 बीएनएस बनाम इन्द्रजीत चौहान पुत्र स्व0 अछैवर चौहान ग्राम आलमपुर थाना अहरौला जनपद आजमगढ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था।
दिनाँक 14.10.2024 को उ0नि0 उदयशंकर तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इन्द्रजीत चौहान पुत्र स्व0 अछैवर चौहान निवासी आलमपुर थाना अहरौला आजमगढ उम्र करीब 48 वर्ष को दनियालपुर आलमपुर की बार्डर पुलिया से समय करीब 19.25 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
बरामदगी- बरामदगी एक अदद हथौड़ा लोहे का
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 श्री उदयशंकर तिवारी, हे0का0 हरिश्चन्द्र भास्कर व का0 मुकेश गुप्ता थाना अहरौला आजमगढ़ ।



