Azamgarh :अतरौलिया में हो रहा है डाण्डिया का महासंग्राम, ग्रामीण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

अतरौलिया में हो रहा है डाण्डिया का महासंग्राम, ग्रामीण महिलाओं के लिए सुनहरा अवसर

रिपोर्टर चंद्रेश यादव

बता दें की बड़े-बड़े शहरों की तर्ज पर अब अतरौलिया बाजार में भी डांडिया महोत्सव का शुभारंभ होने जा रहा है जिसमें महिलाओं को एक अच्छा अवसर मिलेगा। डांडिया महोत्सव का आयोजन सीमा मेकओवर की ऑर्गेनाइजर सीमा गुप्ता द्वारा किया जा रहा है। डांडिया महोत्सव का आयोजन 17 अक्टूबर शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। यह आयोजन नगर पंचायत स्थिति यस यस साई प्लाजा एवं मैरिज हॉल,स्टेट बैंक रोड बुधानिया अतरौलिया में किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक महिलाएं अपने बच्चों के साथ डांडिया महोत्सव में हिस्सा ले सकती हैं। आयोजक सीमा गुप्ता ने बताया कि इस तरह के आयोजन पहले बड़े-बड़े शहरों में ही होते थे ,लेकिन इस बार लोगों के आग्रह पर यह आयोजन नगर पंचायत स्थित यस यस साई प्लाजा बुधानिया रोड पर किया जा रहा है जो शाम 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इसमें अधिक से अधिक महिलाएं भाग लेकर डांडिया महोत्सव का उत्सव मनाए। डांडिया महोत्सव के माध्यम से दूर-दूर तक एक सकारात्मक संदेश जाएगा की जो चीज पहले बड़े-बड़े शहरों में होती थी वह अब आपके अतरौलिया बाजार में होने जा रही है। जिसमें काफी दूर-दूर से महिलाएं प्रतिभाग करने आ रही हैं।

Related Articles

Back to top button