पूर्व मंत्री कांग्रेस विधायक लखन घंघोरिया बने भाजपा के सदस्य,भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पहुँचा विधायक के पास मैसेज

Former minister and Congress MLA Lakhan Ghanghoria became a member of BJP, message reached the MLA under BJP membership campaign

जबलपुर भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।हाल ही में ताजा मामला सामने आया है जिसमे कांग्रेस के पूर्व मंत्री विधायक लखन घंघोरिया और कांग्रेस के पूर्व विधायक विनय सक्सेना के मोबाइल पर सदस्यता अभियान को सदस्य बनाए जाने का मैसेज आया था।

विओ–जिसको बाद पूर्व मंत्री लखन घंघोरिया ने भाजपा के सदस्यता अभियान को फर्जी बताते हुए कहा की भजापा के द्वारा जिस प्रकार से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।जिनका किसी प्रकार से भाजपा से संबंध नही है।उनके पास हुई सदस्यता का मैसेज जा रहा है।ताजा उदाहरण वह खुद है क्योंकि उनके मोबाइल नंबर पर बीजेपी का सदस्य बनाये जाने का मेसेज पहुँचा है।वही पूर्व मंत्री ने प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा पर तंज कसते हुए कहा की प्रदेशाध्यक्ष घमंड में चूर है।वही जमीनी हकीकत सदस्यता को लेकर शून्य है।

वही पुर्व मंत्री के बयान के बाद कैंट विधायक अशोक ईश्वर दास रोहाणी ने कांग्रेस विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए कहा की जैसे जैसे भारतिय जनता पार्टी का संगठन सदस्यता अभियान में निरंतर बढ़ते जा रहा है उसको लेकर विपक्ष की तकलीफें बढ़ती जा रही है।कांग्रेस के नेता खुद ही अपने मोबाइल से सदस्यता अभियान को लेकर जारी टोल फ्री नंबर में मिस्ड कॉल देते है और उसके बाद जो मेसज आता है।उसको लेकर खुद ही भ्रम फैला रहे है।जबकि देश मे सदस्यता अभियान के तहत 9 करोड़ और जबलपुर में लगभग मप्र में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाये जा चुके है ऐसे में कांग्रेस के नेताओ की भाजपा में जरूरत नही है।इसलिए कांग्रेस भ्रम फैलाना बंद करे।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button