बीजेपी सदस्यता अभियान में बनाए गए सक्रिय सदस्य,मंत्री राकेश सिंह को सदस्यता प्रभारी एवं सांसद आशीष दुबे बने सक्रिय सदस्य
Active members made in BJP membership campaign, Minister Rakesh Singh in charge of membership and MP Ashish Dubey became active members

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे देश मे सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।वही जबलपुर में भी भाजपा के पदाधिकारि और कार्यकर्त्ता नए सदस्यों को जोड़ने अभियान चला रहे है।जहा मंडल,ब्लॉक स्तर पर जिन नेताओ के द्वारा 50 से अधिक नए सदस्य भाजपा के बनाए उन्हें सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किया गया।–जबलपुर के भाजपा सांसद कार्यालय में नगर अध्यक्ष प्रभात साहू के नेतृत्व में मप्र के मंत्री राकेश सिंह को सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया वही सांसद अशीश दुबे को सक्रिय सदस्यता का प्रमाणपत्र दिया गया।इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने कहा की 3 सितंबर से 15 अक्टूबर तक बीजेपी सदस्यता अभियान के तहत नए सदस्य जोड़ने का टारगेट मिला हुआ था।जिसमे मंडल से लेकर ब्लॉक स्तर तक टारगेट के आस पास तक नए सदस्य भाजपा के बनाए गए।वही जिन नेताओ और जिन कार्यकताओं के द्वारा 50 से अधिक नए सदस्य बनाए गए उन्हें भारतीय जनता पार्टी सक्रिय सदस्य बनाया जा रहा है।
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट



