Azamgarh :धर्मान्तरण कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
धर्मान्तरण कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
हरिबंश मिश्रा पुत्र श्री दयाशंकर मिश्रा ग्राम वस्ती उगरपट्टी थाना कन्धरापुर जिला आजमगढ आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 20.10.2024 समय 11.00 बजे ग्राम मिरिया रेड़हा ( नौउवन का पुरा ) में राजाराम यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी मिरिया रेडहा ( नौउवन का टोला ) थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ द्वारा गांव के लोगो को एकत्रित कर धन का प्रलोभन देते हुए दुसरे धर्म को अपनाने के लिये प्रेरित किया गया, विशेष धर्म को अपमानित करते हुए दुसरे का गुण गान करते हुए पूजन किया गया है, के सम्बन्ध में मु0अ0स0 300/2024 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम 1.राजाराम यादव पुत्र अज्ञात 2. कुछ व्यक्ति अज्ञात के विरूद्ध थाना स्थानीय पर दिनांक 20.10.2024 को पंजीकृत कराया गया।
दिनांक 21.10.2024 को उ0नि0 जयप्रकाश मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बंधित अभियुक्त राजाराम यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी मिरिया रेडहा ( नौउवन का टोला ) थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ को अभियुक्त के अपने गौशाला के दक्षिण कमरे में कुछ महिलाओ को इकट्टा कर ईसाई धर्म अपनाने हेतु प्रेरित कर रहा है, जिसे समय करीब 10.20 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
1- मु0अ0सं0 300/2024 धारा 3/5(1) उ0प्र0 विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधि0 2021 थाना कन्धरापुर आजमगढ़
1-राजाराम यादव पुत्र हंसराज यादव निवासी मिरिया रेडहा (नौउवन का टोला) थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ उम्र 26 वर्ष।
बरामदगी- 13 पुस्तक ।
1-प्र0नि0 रुद्रभान पाण्डेय , उ0नि0 जयप्रकाश, का0 आकाश गोड़, का0 विजय यादव थाना कन्धरापुर आजमगढ़ की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया



