Azamgarh :विजिलेंस विभाग द्वारा बिजली चेकिंग में 7 लोगों का मुकदमा दर्ज

विजिलेंस विभाग द्वारा बिजली चेकिंग में 7 लोगों का मुकदमा दर्ज

गंभीरपुर /आजमगढ़।
मार्टिनगंज तहसील अंतर्गत ग्राम सभा नर्वे में विद्युत विभाग की बिजलेंस टीम द्वारा छापेमारी की गई जिसमें चोरी से बिजली जलाने वाले 7 लोगों पर मुकदमा पंजीकृत करवाया गया तथा 15 किलोवाट की वृद्धि की गई तथा बिजली का बकाया बिल न जमा करने के कारण 9 उपभोक्ताओं का
कनेक्शन काटा गया जेई अरुण कुमार द्वारा बताया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के ऊपर मुकदमा पंजीकृत करवाने की कार्रवाई लगातार की जा रही है तथा जिनके बिजली का बिल 10000 से ऊपर बकाया है उनका कनेक्शन भी काट दिया जा रहा है सभी बिजली उपयोग करने वाले उपभोक्ता अपना बिल समय से जमा करें ताकि किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।इस मौके पर मार्टिनगंज बिजली विभाग जेई अरुण कुमार ,एस डी ओ गिरीश सिंह महादीप यादव, अमरेश राय लाइनमैन पिंटू ,विजय अनिल कुमार छोटेलाल, विजय तिवारी ,रोहित ,अभी मौजूद रहे

Related Articles

Back to top button