नेता जी ने देश के लिए स्वयं को समर्पित। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।आजाद हिंद संगठन घोसी के तत्वावधान में सोमवार को घोसी नगर के सिनेमा हाल के समीप एक समारोह आयोजित कर आजाद हिंद सरकार दिवस मनाते हुए नेता जी सुभाषचंद्र बोस एवं स्व सुमेधानंद मित्र को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया और

सभी ने शहीदों को नमन किया।

मुख्य अतिथि योग प्रसाद योगी ने कहा कि देश की आजादी में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेता जी सुभाष चंद्र बोस द्वारा

स्थापित आजाद हिंद फौज और सरकार का महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। आजाद हिंद फौज की ही

देन है कि अंग्रेज जल्द देश से चले गये। हमारे देश

को आजाद कराने में क्रांतिकारियों का विशेष

योगदान रहा है।यदि सुभाष बाबू देश में रहे होते तो देश का बंटवारा नहीं हुआ होता। आज भी देश के लिए बहुत कुछ करने की आवश्यकता है। देश को

आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करने के साथ विदेशी कंपनियों के चंगुल से मुक्ति के लिए स्वदेशी

अपनाने की जरूरत है।

विशिष्ट अतिथि सीताराम कुशवाहा एवं डा सुरेश यादव ने कहाकि स्वदेशी अपना कर देश

मजबूत करने की आवश्यकता है। ताकि विदेशी कंपनियां देश को छोड़ दें। हम सभी महान

क्रांतिकारी सुभाषचंद्र बोस जी के ही चलते आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं। जिनके कारण हम स्वाभिमान के साथ आजाद हुए। आज इनके विचारों को आत्मसात कर देश से भ्रष्टाचार, गैर बराबरी, आदि से मुक्त दिलाना है। यही उनके प्रति

सच्ची श्रद्धांजलि होगी। संचालन कर रहे लालचंद यादव ने उनके बताये रास्ते पर चलते हुए देश की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को पूर्व प्राचार्य आरपी यादव,देवचंद सोनकर,श्रवण कुमार,डा विश्वनाथ ,श्रीमती पूनम सिंह एवं श्रीमती कवल गिरी आदि ने भी सम्बोधित करते हुए नेता जी के विचारों को आत्मसात करते हुए देशहित में कार्य करने को कहा।कहाकि सभी के अंदर देश एवं समाजसेवा की भावना जागृत करने की जरूरत है। इस अवसर पर राजेश चौहान,रामशब्द ,लालचंद यादव,सुरेश यादव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य आरपी यादव एवं संचालन लालचंद यादव ने किया।अंत में कार्यक्रम के आयोजक लालचंद यादव एवं डा सुरेश यादव ने संयुक्त रुप से सभी आगंतुकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button