Azamgarh :अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 21/22-10.2024 को उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति रोहित सरोज पुत्र सुबाष चन्द निवासी ग्राम कमालपुर,थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ चक नरईपुर पुलिया से समय करीब 00.50 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सरायमीर पर मु0अ0सं0 559/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



