प्रादेशिक सेवा संगठन इकाई आजमगढ़ ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद से की मुलाकात

आजमगढ़।प्रादेशिक सेवा संगठन इकाई आजमगढ़ जिला अध्यक्ष डॉ आराधना त्रिपाठी की नेतृत्व में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का मंदूरी एयरपोर्ट पर बुके भेंट कर स्वागत की।आपको बताते चले की प्रदेश के उपमुख्यमंत्री घोसी उप चुनाव प्रचार कार्यक्रम मे जा रहे थे
जैसे ही उपमुख्यमंत्री आजमगढ़ स्थित मंदूरी एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रादेशिक विकास सेवा संगठन इकाई आजमगढ़ की जिला अध्यक्ष डॉ आराधना त्रिपाठी व उनकी टीम द्वारा उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर डी डी ओ संजय सिंह, पीडी अखिलेश तिवारी, खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर राजन राय, कोयलसा श्वेताँक सिंह, लालगंज आलोक सिँह, तरवा प्रियंका सिंह, महराजगंज नीलिमा, पल्हनी विनोद बिन्द, अहरौला संतोष यादव,मेहनगर विकास शुक्ला, पवई बाबूराम पाल, मार्टिनगंज सुरेश गौतम, फूलपुर विमला चौधरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहें।



