Azamgarh :वृंदावन मैरेज हाल का मंत्री दारा सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

वृंदावन मैरेज हाल का मंत्री दारा सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

रिपोर्टर शिवम सिंह

मार्टीनगंज-आजमगढ-
मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के फुलेश स्थित दीदारगंज खेतासराय मार्ग व फुलेश जैगहां मार्ग के मध्य स्थित नव्य भब्य दिब्य बहुप्रतीक्षित वृंदावन मैरेज हाल का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान नें क्षेत्रवासियों की गरिमामई उपस्थिती में अपने कराम्बुज से फीता काटकर कर्तल ध्वनि के बीच उद्घाटन किया। इसके बाद मंत्री ने मैरेज हाल का अवलोकन किया तत्पश्चात आमगांव निवासी जगजीवन सिंह ने मंत्री दारा सिंह चौहान को अंगवस्त्रम व भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति भेंट की इस अवसर पर पं0 आशुतोष मिश्र, जगजीवन सिंह, राम जीवन सिंह, अवधेश सिंह, सूरज सिंह, दीपक सिंह, नीरज सिंह, विपुल सिंह, उपेंद्र सिंह गुड्डू प्रधान, क्रांति सिंह, उमेश सिंह सुड्डू,दुर्गेश सिंह, विवेक सिंह, आकाश सिंह, दीपक यादव ,आशीष सिंह, थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button