भागवत ज्ञान कथा यज्ञ का शुभारंभ 16 नवंबर को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा।

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।
देवरिया। श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 16 नवंबर 2024 से लेकर 23 नवंबर 2024 तक ग्राम खोराराम जनपद देवरिया निवासी कैलाश चौहान के निज निवास पर आचार्य पंचानंद त्रिपाठी के मुखारविंद से सुनी जाएगी भागवत ज्ञान कथा जग के मुख्य यजमान श्रीमती धर्मावती देवी एवं कैलाश चौहान होंगे, कैलाश चौहान ने बताया कि आचार्य पंडित पंचानंद त्रिपाठी द्वारा 16 नवंबर को संगीतमय कथा का शुभारंभ होगा । जो शाम 5:00 बजे से लेकर देर रात 10:00 बजे तक होगा। इस की जानकारी मुख्य यजमान कैलाश चौहान ने दिया।



