Azamgarh :किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार

किशोरी को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी  गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक- 08.11.2024 को वादिनी थाना दीदारगंज आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक- 07.11.2024 को विपक्षी विकास पुत्र सुबारा राजभर सा0 मियापुर थाना कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर द्वारा वादिनी की लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 267/24धारा 137(2), 87 बनाम विकास पुत्र सुबारा राजभर सा0 मियापुर थाना कोतवाली शाहगंज जिला जौनपुर पंजीकृत किया गया था। पीडिता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(1),115(2),351(2)BNS व 3/4 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी थी जिसमें अभियुक्त विकास उपरोक्त फरार चल रहा था।
दिनांक- 14.11.2024 को उ0नि0 करमुल्ला अली मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विकास पुत्र सुभाष उम्र करीब 26 वर्ष साकिनान ग्राम मियापुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर को शेखवलिया मोड बहद ग्राम शेखवलिया से समय करीब 8.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

Related Articles

Back to top button