Azamgarh :पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 21.09.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि दिनांक- 17.09.2024 को उनकी ननद निशा पत्नी विश्वप्रताप को उसके पति व ससुराल वालो द्वारा उत्पीड़न किया जाता था जिस कारण उनकी ननद द्वारा फाँसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 295/24 धारा- 85, 108, 238, 3(5) BNS पंजीकृत हुआ। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना उ0नि0 ओम प्रकाश दूबे द्वारा किया जा रहा है व मुकदमा उपरोक्त में नामजद अभियुक्त विश्वप्रताप पुत्र कतवारू राम साकिन- रजथरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध प्रचलित है तथा अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किये जाने हेतु नियमानुसार आवश्यक कार्यवही करते हुए रवाना किया गया ।
आज दिनांक 18.11.2024 को उ0 नि0 ओम प्रकाश दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विश्वप्रताप पुत्र कतवारू राम साकिन- रजथरिया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को नहर रोड ओरा गेट के पास से से नियमानुसार समय 08.10 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।



