आजमगढ़:गांव के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान की अहम भूमिका – ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा

Azamgarh: District Panchayat meeting was held in Block Auditorium Muhammadpur on Thursday under the chairmanship of Block Chief Vijay Kumar Vishwakarma. In the meeting program conducted by Health, Animal Husbandry Department, Child Development Project Department, Program conducted by Basic Education Department, Old Age/Deprived Women/ Divyangjan Pension, Chief Minister's Group Marriage Scheme, Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Scheme and Gram Panchayat's Work Scheme, Swachh Bharat Mission, National Rural Livelihood Mission Scheme , Pradhan Mantri Awas Yojana etc. were discussed. Block Chief Vijay Kumar Vishwakarma said that the development of the village was played by the district panchayat members and the principal. District Panchayat members and Pradhans have done good work in village development. Divisional Development Officer Dr. Aradhana Tripathi gave detailed information on Pradhan Mantri Awas Survey Yojana, MNREGA Yojana and other schemes. The meeting was chaired by ADO Panchayat Saravan Kumar. Dr. Ajit Yadav, Veterinary Officer Rahul Mishra, ADO ISB Anand Prakash, CDPO Sujeet Kumar, ADO Agriculture Ravi Yadav, Block President of Pradhan Sangh Jia Lal Yadav, Block Pradhan Sangh were present in the meeting. Ajay Singh, Savita Tripathi along with Gram Panchayat Secretary etc. were present.

आजमगढ़:ब्लाक सभागार मुहम्मदपुर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक ब्लाक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक में स्वास्थ्य, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम,बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कार्यक्रम , वृद्धावस्था /निराश्रित महिला/ दिव्यांगजन पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं ग्राम पंचायत की कार्य योजना का अनुमोदन, स्वच्छ भारत मिशन , राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना , प्रधानमंत्री आवास योजना आदि पर चर्चा की गई । ब्लॉक प्रमुख विजय कुमार विश्वकर्मा ने कहाकि गांव के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान द्वारा किया हम भूमिका होती है । गांव के विकास में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधानों ने अच्छा कार्य किया है।
खंड विकास अधिकारी डॉ आराधना त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री आवास सर्वे योजना ,मनरेगा योजना सहित अन्य योजनाओं पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बैठक का संचालन एडीओ पंचायत सरवन कुमार ने किया।बैठक में मुख्य रूप से डॉ अजीत यादव ,पशु चिकित्सा अधिकारी राहुल मिश्रा,एडीओ आईएसबी आनंद प्रकाश, सीडीपीओ सुजीत कुमार ,एडीओ कृषि रवि यादव ,प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष जिया लाल यादव, खंड प्रेरक अजय सिंह, सविता त्रिपाठी सहित ग्राम पंचायत सचिव आदि लोग उपस्थित थें।

Related Articles

Back to top button