Azamgarh :लूट की 01 मोटर साइकिल पल्सर, चोरी की मोटर साइकिल बेचने से प्राप्त मिले पैसो में से बचा 1400 रूपया नगद, 01 अवैध चाकू के साथ 03 गिरफ्तार
लूट की 01 मोटर साइकिल पल्सर, चोरी की मोटर साइकिल बेचने से प्राप्त मिले पैसो में से बचा 1400 रूपया नगद, 01 अवैध चाकू के साथ 03 गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 05.09.2024 को इन्द्रकेश यादव पुत्र विजयी यादव सा0 हाजीपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर एक लिखित तहरीर दी कि अज्ञात चोर द्वारा वादी की मोटर साईकिल वाहन संख्या UP50BRxxxx सुपर स्प्लेन्डर को चुरा ले गये, के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 332/24 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात चोर के पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना चौकी प्रभारी मूसेपुर राजीव कुमार सिंह थाना सिधारी आजमगढ़ द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।
आज दिनांक 23.11.2024 को उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1.अंकुल भारद्वाज पुत्र शिवलाल राजभर सा0 बोदरी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष 2. आकाश भारद्वाज पुत्र रामचरित्र सा0 लहुआं खुर्द पल्हनां थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ उम्र 23 वर्ष 3. धीरज राजभर पुत्र धर्मेन्द्र राजभर सा0 बोदरी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष को जनपद जौनपुर के चन्दवक थाना क्षेत्र से लूट की 01 मोटर साइकिल पल्सर, चोरी की मोटर साइकिल बेचने से प्राप्त मिले पैसो में से बचा 1400 रूपया नगद, 01 अवैध चाकू के साथ छतवारा मेंहनगर रोड से समय करीब 05.40 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि यह गाड़ी मै तथा मेरे ये दोनो दोस्त आकाश व धीरज ने मिलकर पिछले साल इसी महीने में कोईलारी बाजार के पास एक व्यक्ति को पीछे से हम तीनो लोगो ने अपनी गाड़ी से टक्कर मार कर उसको गिराकर यह पल्सर गाड़ी हम लोग लेकर भाग गये थे जो आकाश अपने पास रखे थे पुलिस से बचने के लिए हम लोगों ने नम्बर प्लेट निकाल कर फेंक दिया था।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 455/2024 धारा 4/25 आयुध अधि0 बनाम धीरज राजभर पुत्र धर्मेन्द्र राजभर सा0 बोदरी थाना चन्दवक जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
1. मु0अ0सं0 454/24 धारा 317(2) बीएनएस थाना सिधारी बनाम 1.अंकुल भारद्वाज 2. आकाश भारद्वाज व 3. धीरज राजभर जनपद जौनपुर
2. मु0अ0सं0 455/2024 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना सिधारी बनाम धीरज राजभर पुत्र धर्मेन्द्र राजभर उपरोक्त
आपराधिक इतिहास – आकाश राजभर
1.मु0अ0सं0- 413/22 धारा 323/504/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
2.मु0अ0सं0- 108/24 धारा 323/327/427/504/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़



