रात के समय धूं धूं कर जलती कर देख मची खलबली
In the Bhiwandi-Bhiwandi Shantinagar area, a car parked in the ground opposite Bilal Masjid suddenly burst into flames at night. Suddenly, the fire engulfed the entire car. And the car was completely destroyed. Seeing the incident, the local residents immediately informed the fire brigade of Bhiwandi Municipality. Fire department personnel immediately reached the spot and started trying to control the fire. However, the fire was so fierce that the car could not be saved. This incident has raised many questions. How did the car suddenly catch fire in the parking lot? Is it a case of technical failure or some unknown person tried to set the car on fire to vent enmity? Shantinagar Police has started investigation into the matter. The CCTV footage of the vicinity is being searched and the car owner is also being interrogated. The incident has shocked the residents of Shantinagar and everyone is eager to know the truth about this mysterious fire. The city of Bhiwandi, which is sleepy in the day and awake in the night, is spreading fear and sensation among the people because of such incidents.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी शांतिनगर इलाके में रात के समय बिलाल मस्जिद के ठीक सामने खाली पडे़ मैदान में पार्क की गई कार अचानक धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। और पपूरी तरह कार जलकर खाक हो गई। स्थानीय निवासियों ने घटना को देखकर तुरंत भिवंडी पालिका के फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी।हालांकि, आग इतनी भयानक थी कि कार को बचाया नहीं जा सका। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए है.पार्किंग में खड़ी कार में अचानक आग कैसे लगी ? क्या यह एक तकनीकी खराबी का मामला है या फिर किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुश्मनी निकालने के लिए कार को जलाने की कोशिश की ?. शांतिनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और कार मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। घटना ने शांतिनगर के निवासियों को सकते में डाल दिया है और हर कोई इस रहस्यमयी आग की सच्चाई जानने को उत्सुक है। भिवंडी शहर जो दिन में सुस्त और रात में जाग्रत रहता है, वहां इस तरह की घटनाएं लोगों के बीच डर और सनसनी फैला रही है।


