भिवंडी में राष्ट्रवादी शरदचंद्र राकापा शरद पवार पार्टी मे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया प्रवेश
Bhiwandi - With the aim of strengthening the Nationalist Sharadchandra Pawar Party in the rural areas of Bhiwandi, hundreds of workers from Purna and Lakhivali Zilla Parishad areas joined the party on Saturday. This grand entry ceremony was held in the presence of Bhiwandi Lok Sabha MP Suresh Mhatre alias Balya Mama. On this occasion, MP Balya Mama said that the strength of the party has increased with the joining of these new workers and expressed his resolve to hoist the flag of the Nationalist Sharadchandra Pawar Party in the upcoming Zilla Parishad elections. In the worker entry program, hundreds of people including Malti Madhukar Waghe, former member of Ganeshpuri faction of Bhiwandi Panchayat Samiti, Badrinath Vishnu Patil, member of Mohili village faction, former Sarpanch of Purna Gram Panchayat and Vice President of Nabhik Sena Maharashtra State Anil Khandagle, former Deputy Sarpanch Suresh Patil announced joining the party. On this occasion, party's Taluka President Ganesh Gulvi, youth leader Sumit Mhatre and a large number of workers were present. With the joining of these new faces in the party, the influence and strength of the Nationalist Sharadchandra Pawar Party has increased in the taluka, due to which the party's performance in the Zilla Parishad elections is expected to be even stronger.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी -भिवंडी के ग्रामीण क्षेत्र में राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी को मजबूती देने के उद्देश्य से पूर्णा और लाखीवली जिला परिषद क्षेत्रों के सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी में प्रवेश किया। यह भव्य प्रवेश समारोह भिवंडी लोकसभा सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस मौके पर सांसद बाळ्या मामा ने कहा कि इन नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी की ताकत में वृद्धि हुई है और आगामी जिला परिषद चुनावों में राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी का झंडा लहराने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकर्ता प्रवेश कार्यक्रम में भिवंडी पंचायत समिति के गणेशपुरी गुट की पूर्व सदस्य मालती मधुकर वाघे, मोहिली गांव गुट के सदस्य बद्रीनाथ विष्णु पाटिल, पूर्णा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच और नाभिक सेना महाराष्ट्र राज्य के उपाध्यक्ष अनिल खंडागले, पूर्व उपसरपंच सुरेश पाटिल सहित सैकड़ों लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के तालुका अध्यक्ष गणेश गुलवी, युवा नेता सुमित म्हात्रे और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी में इन नए चेहरों के जुड़ने से तालुका में राष्ट्रवादी शरदचंद्र पवार पार्टी के प्रभाव और ताकत में वृद्धि हुई है, जिससे पार्टी का जिला परिषद चुनावों में प्रदर्शन और भी मजबूत होने की उम्मीद है।


