जबलपुर पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार,डेढ़ किलो चांदी 6 तोला सोना दो मोटरसाइकिल सहित नकदी भी किया बरामद

जबलपुर के विजयनगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों को लेकर विजयनगर पुलिस बीते 2 सप्ताह से चोरियों के सुराग खंगालने में लगी हुई है। इस दौरान विजयनगर पुलिस द्वारा बीते सालों का रिकॉर्ड निकलते हुए क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने शुरू किया ताकि चोरियों के कुछ सुराग मिल सके। इस दौरान विजयनगर पुलिस ने एक बेहद शातिर चोर और नकब्जन प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह को धर दबोचा है। इसके बाद विजयनगर क्षेत्र में हुई चोरियों की गुत्थी एक के बाद एक सुलझने लगी। थाना प्रभारी विजयनगर और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत से पकड़े गए आरोपी ने पुलिस के सामने तीन नकाब जानी की वारदात को स्वीकार किया है जिसके बाद पप्पू मलाह के पास से डेढ़ किलो चांदी 6 तोला सोना दो मोटरसाइकिल सहित नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस को जानकारी देते हुए उसने बताया कि वह सोने के समान को बेच नहीं पाया था इसलिए उसने उसे भटोली कुंड में फेंक दिया था उसने सोचा था कि मामला दबने के बाद वह उसे निकाल लेगा। इस चोरी की वारदात में उसके साथ उसका नाबालिक बेटा और एक अन्य साथी भी शामिल थे। एडिशनल एसपी समर वर्मा की जानकारी के अनुसार प्रेमनाथ ऑफ पप्पू मल्ला अपराधिक प्रवृत्ति का इंसान है जिसके ऊपर 50 से भी ज्यादा प्रकरण दर्ज है।Vijaynagar police has been trying to find clues of the thefts happening continuously in Vijaynagar police station area of ​​Jabalpur for the last 2 weeks. During this time, Vijaynagar police started checking the records of the past years and also started scanning the CCTV cameras of the area so that some clues of the thefts could be found. During this time, Vijaynagar police has caught a very clever thief and burglar Premnath alias Pappu Mallah. After this, the mystery of thefts in Vijaynagar area started getting solved one after the other. The accused, who was caught with great difficulty by the police station in-charge Vijaynagar and his team, has confessed to the crime of stealing three burglars in front of the police, after which one and a half kg silver, 6 tola gold, two motorcycles and cash have also been recovered from Pappu Mallah. While giving information to the police, he told that he was not able to sell the gold items, so he threw it in Bhatoli Kund, he thought that he would take it out after the matter was suppressed. His minor son and another accomplice were also involved in this theft. According to Additional SP Samar Verma, Premnath of Pappu Malla is a person of criminal nature and more than 50 cases are registered against him.

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Back to top button