महाकुंभ मेला मे साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की परंपरा को जारी रखेगी योगी सरकार

The Yogi government will continue the tradition of giving flowers to saints and devotees in the Maha Kumbh Mela

महाकुंभ मेला मे साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की परंपरा को जारी रखेगी योगी सरकार

रिपोर्ट: रोशन लाल

प्रयाग राज:Mahakumbhanagar,: The Yogi Adityanath government of Uttar Pradesh is making every possible effort to make Mahakumbh 2025 memorable. To make this Mahakumbh a wonderful experience for the devotees, special attention is being paid to cleanliness, safety and convenience. To give dimension to the magnificence and divinity of Mahakumbh, a plan is also being worked on to shower flowers from the sky on the devotees like every time.
It is noteworthy that Yogi Sarkar has been showering flowers on devotees during many religious events including Kumbh, Magh Mela even before this. This tradition is planned to be followed during Mahakumbh 2025 as well. Prayagraj Mandal Yukta Vijay Vishwas Pant said in this regard that during many religious events in Uttar Pradesh, on the instructions of Chief Minister Yogi Adityanath, flowers are being showered on devotees, sadhus and saints by helicopter.
In line with the Chief Minister’s intention, this tradition will be carried out in Mahakumbh 2025 as well. There is a plan to shower flowers on the devotees along with the Naga monks and other sadhus. Generally it has been a tradition to offer flowers at Sangam Nose, but this time since more number of devotees will be present, there is a discussion about flower showers at Sangam Nose as well as all other Ghats. An action plan on this will be prepared soon.
After the formation of Yogi government, showering of flowers on the devotees in Uttar Pradesh has become a symbol of obeisance to Sanatan culture and faith. Be it the sacred bathing festival during Kumbh, or the Magh Mela or the Yatra of the Kanwars, Yogi Sarkar never forgets to bow down to the faith through the flowers. Swayam CM Yogi has been performing his duty to uplift the sanatan culture by showering flowers on devotees and kanwars many times through helicopters and forums. During the 2021 Kumbh, flowers were showered on crores of devotees who came to take a dip of faith on the Sangam bank on the day of Mouni Amavasya. Even then Pushpa Varsha hashtag was quite trending in UP on social media. Mahakumbh 2025 is expected to continue this tradition and be organized on a larger scale.

महाकुंभनगर,:उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार महाकुंभ 2025 को यादगार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। श्रद्धालुओं के लिए यह महाकुंभ एक शानदार अनुभव हो, इसके लिए स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा सभी चीजों का खास ध्यान रखा जा रहा है। महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता को आयाम देने के लिए श्रद्धालुओं पर हर बार की तरह इस बार भी आकाश से पुष्प वर्षा किए जाने की योजना पर भी काम हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि योगी सरकार इससे पहले भी कुंभ, माघ मेला समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करती रही है। इस परम्परा का महाकुंभ 2025 के दौरान भी पालन किए जाने की योजना है। प्रयागराज मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने इस संबंध में बताया कि उत्तर प्रदेश में कई धार्मिक आयोजनों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं, साधु और संतों पर पुष्प वर्षा की जाती रही है।
मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महाकुंभ 2025 में भी इस परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। नागा संन्यासियों एवं अन्य साधु संतों के साथ-साथ श्रद्धालुओं पर भी पुष्प वर्षा किए जाने की योजना है। सामान्यतः संगम नोज पर पुष्प वर्षा किए जाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार चूंकि और अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे तो ऐसे में संगम नोज के साथ-साथ अन्य सभी घाटों पर भी पुष्प वर्षा को लेकर चर्चा चल रही है। जल्द ही इस पर कार्ययोजना तैयार कर ली जाएगी।
योगी सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा सनातन संस्कृति व आस्था को नमन करने का प्रतीक बन गया है। कुंभ के दौरान पवित्र स्नान पर्व हों, या फिर माघ मेला या कांवड़ियों की यात्रा, योगी सरकार पुष्प वर्षा के माध्यम से आस्था को नमन करना नहीं भूलती। स्वयं सीएम योगी कई बार हेलीकॉप्टर और मंचों के माध्यम से श्रद्धालुओं और कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर सनातन संस्कृति का मान बढ़ाने के अपने कर्तव्य का निर्वहन करते रहे हैं। 2021 कुंभ के दौरान भी मौनी अमावस्या के दिन संगम तट पर आस्था की डुबकी लगाने पहुंचे करोड़ों श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई थी। तब भी सोशल मीडिया पर यूपी में पुष्प वर्षा हैशटैग काफी ट्रेंड हुआ था। महाकुंभ 2025 में इस परंपरा को जारी रखते हुए और भी बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किए जाने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button