अज्ञात वहान की चपेट मे आने से मा बहन घायल बेटे की हुई मौत

Azamgarh: Maa bah ghayal bete ki hui maut by unknown vehicle

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा के पास सोमवार की दोपहर को अज्ञात वहान की चपेट मे आने से बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और बाइक पर बैठी उसकी मा बहन बुरी तरह से घायल होगईं।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुंदर सराय बल्लों गांव निवासी विशाल राम (22) सोमवार की दोपहर करीब एक बजे अपनी मां उर्मीला देवी (55) और चाची पूजा (30) को बाइक पर बैठाकर दोपहर मे कंधरापुर थाना क्षेत्र के चंद्रमा ऋषि आश्रम में आयोजित शादी समारोह मे जा रहा था, जब वह श्रीनगर पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने उनसे टक्कर मार दी। जिससे बायिक पर बैठे तीनो लोग छटक कर गिर गये जिससे एक्सीडेंट में बाइक चालक विशाल की मौक पर ही मौत हो गई। मां उर्मिला और बहन पूजा मामूली रूप से घायल हो गईं। पड़ोसियों ने जहां विशाल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

Related Articles

Back to top button