Azamgarh news :थाना निजामाबाद एवं थाना महराजगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार
थाना निजामाबाद एवं थाना महराजगंज पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 02 वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
थाना निजामाबाद क्षेत्र के मोहल्ला तेलीपुर निवासी अबु अकदश पुत्र आफताब द्वारा आरोप लगाया गया कि विपक्षीगण ने साजिश के तहत उनकी भूमि को स्वर्गीय अब्दुल अजीज की संपत्ति दर्शाकर फर्जी एवं कूटरचित रजिस्टर्ड हिब्बानामा तैयार कराया। न्यायालय से मुकदमा हारने के बाद भी कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर वादी एवं उसके परिवार के साथ गाली-गलौज कर असलहा दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा दीवार एवं अहाते में रखे घरेलू सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
उक्त प्रकरण में वादी की तहरीर पर थाना निजामाबाद में मु0अ0सं0 187/26 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 352, 351(3), 324(4), 61(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था l दिनांक 12.10.2026 को निरीक्षक जयप्रकाश यादव मय हमराह द्वारा मुकदमे में नामजद अभियुक्त मोतीन अहमद पुत्र स्व0 अब्दुल अजीज निवासी मोहल्ला तेलीपुरा, कस्बा निजामाबाद, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 66 वर्ष को उसके घर से समय करीब 13:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
2. थाना महराजगंज: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 12.09.2026 को वादी थाना महराजगंज, जनपद आजमगढ़ द्वारा अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने के संबंध में तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर थाना महराजगंज में मु0अ0सं0 221/26 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान नामजद अभियुक्त अमित प्रजापति की नामजदगी गलत पाए जाने तथा पवन कुमार पुत्र चिंता राम निवासी छोटकी भैसहीं, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती का नाम प्रकाश में आया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सगड़ी के निर्देशन में दिनांक 13.10.2026 को उपनिरीक्षक सुबाष सिंह मय हमराह कांस्टेबल धीरज यादव द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त पवन कुमार को परशुरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास से समय करीब 11:50 बजे गिरफ्तार किया गया।
3. थाना फूलपुर: साइबर फ्रॉड की पीड़िता को ₹7,098 की धनराशि वापस कराई गई
आवेदिका पुष्पा यादव पत्नी महेन्द्र कुमार यादव निवासी उदपुर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ दिनांक 17.06.2026 को IRCTC/रेलवे विभाग का कर्मचारी बताकर ट्रेन में खाना ऑर्डर करने के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस दौरान आवेदिका के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से ₹30,000 निकाल लिए गए। आवेदिका द्वारा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 एवं वेबसाइट https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसका शिकायत संख्या 33106260140853 है।
पुलिस की कार्रवाई- थाना फूलपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा शिकायत पर कार्रवाई करते हुए संबंधित खाते को होल्ड कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई गई तथा MRM पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से ई-मेल एवं दूरभाष द्वारा संपर्क कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। परिणामस्वरूप आवेदिका के खाते में ₹7,098 की धनराशि वापस कराई गई।
आजमगढ़ पुलिस आमजन से अपील करती है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा https://cybercrime.gov.in/ पर ऑनलाइन शिकायत करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।



