महिला की तहरीर पर घरेलू हिंसा का मुकदमा दर्ज। 

 

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ

घोसी।मऊ। घोसी नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा मुहल्ले निवासी मोमिना खातून की तहरीर पर घोसी कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात्रि में शौहर सहित ससुराल पक्ष के चार लोगों के विरुद्ध घरेलू हिंसा आदि के संबंध में केस दर्ज कर जाँच पड़ताल कर रही है।

घोसी नगर के मदापुर समसपुर बैसवाड़ा मुहल्ले निवासी मोमिना खातून का निकाह घोसी कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी महताब आलम के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से 15 अक्टूबर 2014 को हुआ था ।निकाह के बाद दहेज़ के लिए पति महताब आलम के साथ ही ससुराल पक्ष के देवर आफताब ,सास अनवरी खातून प्रताड़ित करने के साथ ही ताना मारते थे।इस बीच दो बच्चियां हुई,एक सात वर्ष तथा दूसरी तीन वर्ष की।एक वर्ष पूर्व शौहर के मारपीट करने से बच्चियों के साथ मायके आ गई।तब से यही रह रही है।एक माह पूर्व शौहर ने घोसी कोतवाली क्षेत्र के हमीदपुर गांव निवासी फिरोजा कौशर से दूसरी निकाह कर लिया। पूछने पर गाली देने के साथ ही जान से मारने की धमकी दे रहे हैं ।इस घटना के बाद बच्चियों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

इस सम्बंध में पुलिस ने मोमिना खातून की तहरीर पर शौहर सहित चर लोगों के विरुद्ध केस

दर्ज कर जांच कर रही है

Related Articles

Back to top button