मानवसेवा ही खरी ईश्वरसेवा ग्रुप और चंद्रानंद कृषि पणन संस्था व्दारा दिव्यांग और गरीब परिवार को रशद सामाग्री वितरण
Manavsewa Khari Ishwarseva Group and Chandranand Krishi Panan Sanstha distribution of Rashad materials to disabled and poor families.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – मानवसेवा ही खरी ईश्वरसेवा ग्रुप और चंद्रानंद कृषि पणन संस्था के तत्वाधान में स्व. अनंतराव म्हात्रे की याद में अंजूर स्थित गावदेवी मंदिर में दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग और गरीब परिवारों को रशद सामाग्री (किट) का वितरण किया गया। भारी संख्या में लाभार्थियों ने इसका लाभ उठाया। संस्था व्दारा समय समय पर जरूरत मंद लोंगों के लिये समर्पण भावना के साथ कार्य करती चली आ रही है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजुर गाव के वरिष्ठ समाज सेवक तथा कृषी उत्पन्न बाजार समिती भिवंडी के पुर्व उप सभापति गणपत म्हणेरा, मानव सेवा ही खरी ईश्वर सेवा ग्रुप के प्रमुख आरएसपी कमांडर डॉ.मनिलाल रतीलाल शिंपी, दैनिक स्वराज्य तोरण के संपादक डॉ.श्री. किशोर बळीराम पाटील, भोकरी गाव के समाज सेवक तथा उद्योजक डॉ,रामचंद्र शांताराम देसले, भिवंडी कृषी उत्पन्न बाजार समितीचे सचिव डॉ. यशवंत अनंत म्हात्रे,भिवंडी पुलिस पाटील संघटना के पुर्व अध्यक्ष सोमनाथ बालाराम ठाकरे, स्वामीनारायण ट्रस्ट के संचालक डाॅ.दिनेश भाई ठक्कर,*रोटी डे* ग्रुप के संचालक श्री.निखिल चंदेरीया, आरएसपी ठाणे जिला
समादेशक श्री.जितेंद्र सोनवणे अंजुर गावचे पुर्व सरपंच श्री. मनिष तरे, सरपंच सौ.छाया जनाठे .सदस्या सौ.योगिता भोईर, सदस्य श्री.हरेश नाईक, श्री.किशोर मढवी , पोलिस पाटील श्री.रोशन नाईक स्वामी एंटर प्रायझेस के प्रौप्रा.संतोष स्वामी इत्यादी मान्यवर उपस्थित थे। इस कार्यक्रम के आयोजक। कृषी उत्पन्न बाजार समिती भिवंडी के वर्तमान संचालक श्री. मोहन गणपत म्हणेरा थे। इस संस्था के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र में अनेक कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों, दिव्यांगों,अपंग नेत्र हीन, आदिवासी, बेघर बच्चों एवं सामाज में पिडित लोंगों की मदत करते रहते हैं। इस तरह की जानकारी डॉ. यशवंत म्हात्रे ने दी। डॉ, मणिलाल शिंपी ने अपना अनुभव रखते हुए कहा मानव सेवा ही खरी ईश्वर सेवा व्दारा दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए कोरोना काल के समय यह अनुभव दिया कि कोई किसी का नहीं है। करोडो की संपत्ती वाले अपनी जान बचाने मे लगे थे । ऐसे बिकट परिस्थित में हमारे संस्था के साथ कई अनेक संस्थाओं ने मिलकर लाखो लोगों तक पहुंच कर सेवाऐं की है। इस सेवा भाव को देख कर राजभवन में राज्यपाल व्दारा के हाथों सम्मानित किया गया। उन्हों ने आगे कहा कि दैनिक स्वराज्य तोरण के संपादक डॉ. किशोर पाटील हमारे मोबाईल मित्र हैं ,इनके माध्यम से राजभवन पहुंच सके। जिस वक्त गरीब हो अमीर अपने पीता तथा रिस्ते दारो के मृतक सरीर को उठाने को तैयार नहीं थे उस वक्त हमारी टीम ने अंतिम संस्कार करते हुए लोंगों को सेवाएं दी। और किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई। इसके अलावां यातायात समस्या पर एवं चालकों के मार्ग दर्शन पर कार्य करते हुये हेल्मेट सीट बेल्ट तथा देकर मार्गदर्शन दिया।इस तरह की जानकारी कमांडर डाॅ.मणिलाल शिंपी ने दी है। दैनिक स्वराज तोरण के संपादक डाॅ किशोर पाटील ने कहा कि हमारी टीम ने कोई भी राजकारण ना करते हुए मानव सेवा ही खरी ईश्वर सेवानिवृत्त
ग्रुप के माध्यम से जनसेवा की है। सब इप सभी लोगों के आशीर्वाद से, संभव हो पाया है। ग्रूप के माध्यम से संपूर्ण महाराष्ट्र में सेवा कार्यक्रम में मोहन म्हणेरा, सौ.नयनाताई म्हणेरा नें महत्व पुर्ण योगदान रहा। संस्था के माध्यम से दिवाळी, दसरा, होली, गुढीपाडवा, नवरात्र उत्सव उत्सव पर आने के तैयार भोजन व रशद सामाग्री जाकर वीट भट्टी कामगार, ऊसतोड कामगार, सफाई कामगार, आदिवासी ईलाकों में सेवा की है।


