भिवंडी पुलिस ने दो बांग्लादेशियों को किया गिरफ्तार

Bhiwandi Police arrested two Bangladeshis

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

भिवंडी – भिवंडी शांतिनगर पुलिस ने बाबला कंपाउंड इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, दोनों फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से भारत में रह रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में अजगर जहूर शेख (३५) और नासिर अब्दुल अजीज बुद्दु खुल्लू (२६) शामिल हैं। दोनों बांग्लादेश के जयपुर जिले के निवासी हैं और पिछले कुछ समय से नवी बस्ती के एक चाल में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी पहचान पत्र और अन्य कागजात बनाकर भारतीय नागरिकता हासिल करने की कोशिश की। छापेमारी के दौरान उनके पास से फर्जी दस्तावेज और ३०२० रुपये मूल्य का अन्य सामान बरामद किया गया है।पुलिस को शक है कि यह गिरोह लंबे समय से इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल हो सकता है। आरोपियों पर परकीय नागरिक कायदा १९४६ पारपत्र अधिनियम १९६७, और पारपत्र (भारत प्रवेश) नियम १९५० के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।सहायक पुलिस निरीक्षक सुरेश चोपड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम अब इस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है.अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि क्या इस गिरोह का कोई अन्य सदस्य भी भिवंडी या आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है। शांतिनगर पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने विश्वास दिलाया है कि ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button