कार चालक की लापरवाही से महिला क्लर्क घायल पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज
A case has been registered in the police station where the woman clerk was injured due to negligence of the car driver

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – कोनगांव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत स्विफ्ट डिजायर कार चालक की लापरवाही से कार का दरवाजा खोलते समय सड़क दुर्घटना में एक महिला क्लर्क गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना कोनगांव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुई। कोनगांव पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पुलिस के अनुशार ४३ वर्षीय मेघना गुलाब पाटील जो एक क्लर्क के रुप में किर्यरत हैं। घटना के समय पति कार्यालय छोड़ने जा रहे थे। उसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी का दरवाजा लापरवाही से खोला, जिससे मेघना को सिर और दाहिने हाथ पर गंभीर चोटें आईं। कार ड्राइवर विवाद बढ़ने के बाद मौके से फरार हो गया। गाड़ी का नंबर और चालक की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। कोनगांव पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय गवाहों की मदद से आरोपी की पहचान करने में जुटी है। घायल मेघना को उपचार के लिये अस्पताल भेजा गया है।


