आजमगढ़:शहर में दिनदहाड़े लूट की वारदात… व्यापारी से दिनदहाड़े 3 लाख 92 हज़ार की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने…

Azamgarh: 3 lakh 92 thousand robberies in the city day in day out...

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आज़मगढ़. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदरका पुलिस चौकी अंतर्गत कटरा मोहल्ला स्थित गिलास पत्तल निवासी चंदन अग्रवाल के साथ बड़ा गणेश मंदिर के पास तीन लाख 92 हजार रुपये की लूट हुई थी। पीड़ित चंदन ने बताया कि लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब कोतवाली क्षेत्र के गणेश मंदिर से करीब 150 कदम की दूरी पर वह बैंक में पैसा जमा करने गया था. आपको बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अपराधी भाग कैसे गये. कोतवाली से कुछ ही दूरी पर लूट की वारदात को अंजाम देने से पुलिस नहीं डर रही है।

आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना

बेखौफ बदमाशों ने बुधवार दोपहर नगर कोतवाली से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक पत्तल कारोबारी से रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया.पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी निवासी चंदन अग्रवाल की पत्तल दोना आदि नाम से दुकान है। बुधवार दोपहर वह तीन लाख 92 हजार रुपये बैंक में जमा करने निकले थे।उसने रुपयों को काली पॉलीथिन में रखकर अपनी जैकेट में रख लिया।जैसे ही वह बड़े गणेश मंदिर से आगे बढ़े तभी अचानक एक बाइक पर दो बदमाश आए और उनकी बाइक रोक ली।इसके बाद उनमें से एक उसकी बाइक पर पीछे बैठ गया और उसे कोलघाट की ओर जाने वाली पहाड़ी से नीचे ले गया. उनके पास रखे रुपये छीन लिये और अपने साथियों के साथ बाइक से कोलघाट की ओर फरार हो गये. चंदन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.लूट की सूचना मिलने पर शहर कोतवाली समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया.चंदन अग्रवाल ने बताया कि उनकी बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उन्हें कुछ सटाया था. रुपये छीनने के बाद बदमाशों ने बाइक की चाबी पास के नाले में फेंक दी और फरार हो गए। एसपी हेमराज मीना ने बताया कि सुचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे.घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है.घटना की अनावरड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मेरे द्वारा खुद इसका सुपरविजन किया जा रहा है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी,

Related Articles

Back to top button