दो बंगला देशी नागरिक गिरफ्तार

हिंद एकता टाईम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी – भिवंडी में रह रहे अवैध रुप से दो बंगला देशी नागरिकों को भिवंडी शहर पुलिस ने कार्यवाई के दौरान खोखा कंपाउंड से गिरफ्तार किया है। अवैध रुप से रह रहे बंगला देशी के नागरिकों को की धरपकड़ तेज कर दी है।पुलिस व्दारा मिली जानकारी के अनुसार खोखा कंपाउंड स्थित इंदिरा नगर के झोपड़ पट्टी ईलाके में बिना दस्तावेज व बिना किसी प्रमाण पत्र के भारतीय प्रमाण ना होने के बावजूद भाडे़ के मकान में रह रहे बंगला देशियों की खबर भिवंडी शहर पुलिस को मिली थी।पुलिस ने छापा मार कर प्लंबर का काम कर रहे ३२ वर्षिय रमजान मोहम्मद अब्दुल रज्जाक शेख ,और ४० वर्षीय कबीर फियार अहमद शेख,को हिरासत में लिया है। जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दोनों बगला देशी नागरिक बिना किसी भारतीय प्रमाण पत्र अथवा बिना किसी अनुमति के बगैर यहां रह रहे थे। शहर पुलिस ने दोनों बंगला देशी व मकान मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


