भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज मे किया गया कार्यक्रम का आयोजन

रिपोर्ट:रोशन लाल
प्रयागराज
उत्तर प्रदेश शासन एवं निदेशक यूनानी सेवायें उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक-18.12.2024 से 25.12.2024 तक की अवधि में कार्यक्रमों के आयोजन के क्रम में 21दिसंबर को राजकीय यूनानी मेडिकल कालेज एवं चिकित्सालय प्रयागराज में भाषण एवं कविता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्रधानाचार्य डा0 वसीम अहमद एवं संचालन डा0 फिरदौस अनीस ने किया। प्रतियोगिता में संस्था के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों का नाम परस्कृत किये जाने हेतु भेजा जायेगा। इस अवसर पर प्रोफेसर नजीब हन्जला अम्मार, प्रोफेसर मो0 आसिफ हुसैन उस्मानी, प्रोफेसर नुसरत परवीन, प्रोफेसर मो0 जिया बेग न्याय मण्डल में सम्मिलित थे। डा0 उसामा अहमद ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या संस्था के अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।



