महालक्ष्मी ज्वेलर्स गोलीबारी प्रकरण में शहापुर के व्यापारियों ने मूक मोर्चा निकाल कर लगाई न्याय की गुहार

In Mahalakshmi Jewellers' firing case, traders of Shahapur staged a silent march demanding justice

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी -भिवंडी शहापुर ईलाके मेंं शनीवर रात के समय दो चाकी वाहन पर सवार अज्ञात लोगों ने महालक्ष्मी ज्वेलर्स के बाहर अंधा धुंध गोलियां चलाई इस गोली बारी कांड में दिनेश कुमार चौधरी की मौत हो गई थी। इसके विरोध में रविवार के दिन शहापुर शहर की सभी दुकाने बाजार बंद कर के मुह पर काली पट्टी बांधकर मूक मोर्चा निकालते हुए सरकार से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई । तथा आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।इसके अलावां शहर में पुलिस गस्त व बंदोबस्त बढा़कर शहर वालों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।मिली जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार महालक्ष्मी ज्वेलर्सं में सेल्समैन में काम करते थे। हर रोज की तरह शनीवर के दिन लगभग रात्री १० बजे के आस पास दुकान बंद करके अपने दो कामगारों के साथ घर जाने की तैयारी में दुकान के बाहर थे अचानक दो चाकी वाहन पर सवार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दिनेश कुमार पर अंधा धुंध गोलियां चलाई। आप पास में भाजी बेचने वाले पुरूष व महिलाओं ने मदत करने दौडे़,परंतु दोनों बदमाशों ने बंदूक दिखाकर धमकाते हुए फरार हो गये। इस गोली बारी में घायल दिनेश कुमार चौधरी को सरकारी अस्पताल ममें उपचार के लिये लेगये। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें ईलाज के लिये बाहर में ज दिया। रविवार के सुबह उनकी मौत हो गई। स्थानिक पुर्व विधायक पांडूरंग दरोडा़ के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हूए ४८ घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार करनें की मांग की है ।

Related Articles

Back to top button