भिवंडी क्षयरोग को लेकर भिवंडी मनपा व्दारा २३ दिसबर से ३ जनवरी तक घर-घर किया जायेगा सर्वेक्षण

A house-to-house survey will be conducted from December 23 to January 3 by Bhiwandi Municipal Corporation regarding Bhiwandi Tuberculosis.

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी

रवि तिवारी

भिवंडी – भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग द्वारा २३ दिसंबर २०२४ से ३ जनवरी २०२५ तक सक्रिय क्षयरोग खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत भिवंडी महानगरपालिका क्षेत्र के अतिजोखिम वाले इलाकों में आधा घंटा बाद कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर परिवार के सभी सदस्यों की क्षयरोग (टीबी) संबंधी जांच करेंगे। इस अभियान के लिए ४१ टीमों का गठन किया गया है, जिसमें ८२ आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। इन टीमों का पर्यवेक्षण ८ सुपरवाइजर्स द्वारा किया जाएगा। अभियान के दौरान, जिन व्यक्तियों में दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, भूख न लगना, गले या अन्य जगहों पर गांठ जैसी समस्याएं पाई जाएंगी, उनकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में लक्षण पाए जाने पर तुरंत उनके बलगम के नमूने और एक्स-रे की जांच की जाएगी। यदि क्षयरोग की पुष्टि होती है, तो मरीज को मुफ्त उपचार प्रदान किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button